फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की हालत गंभीर, आज पहुंचेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दुष्कर्म की शिकार लड़की की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल लड़की का मेरठ के हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आज लड़की की मेडिकल रिपोर्ट थाने पहुंच जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

महिला समाख्या की टीम ने तीन दिन पहले क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को लाकर कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया था। समाख्या की अधिकारी रेखा वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उक्त लड़की का पिता पिछले कुछ समय से उसके साथ दुष्कर्म करता है। इसके लिए टीम ने लड़की के भाईयों के भी बयान दर्ज किए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लड़की को पुलिस सुरक्षा के बीच मुजफ्फरनगर से मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दो दिन से लड़की का हायर सेंटर उपचार चल रहा है। लेकिन, अभी तक उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मौहम्मद अली ने बताया कि आज लड़की की मेडिकल रिपोर्ट थाने पहुंचेगी। इसके बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। हालांकि, महिला समाख्या टीम की तहरीर के आधार में पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें