फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी समेत छह लोगों पर हमले की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी सहित छह पर हमले का आरोप
विज्ञापन

शामली। कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में जमानत पर आए आरोपी पर साथियों के साथ घर पर हमले की कोशिश करने का आरोप लगाया। कैराना क्षेत्र निवासी महिला ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्वत को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे वह घर की छत पर परिवार के लोगों के साथ सो रही थी। इस बीच लगभग छह लोगों हथियारों के साथ घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। हालांकि इस बीच आरोपी फरार हो गए। पीड़ित महिला ने कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने पीड़ित महिला को जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें