हत्या में नामजद दो आरोपी पकड़े
झिंझाना। पुलिस ने दो माह पूर्व कस्बा उन में हुई युवक की हत्या में नामजद पांच लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा ऊन निवासी अरुण का शव नौ अप्रैल को पास के गांव बझेड़ी के जंगल में मिला था। जिसमें मृतक के पिता नरेंद्र ने कस्बा उन निवासी तीन युवकों पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, पुलिस ने एसपी के आदेश पर परिजनों के खिलाफ भी रोड जाम करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। उन चौकी प्रभारी एसएन दहिया ने बताया की सोमवार को हत्या में नामजद पांच युवकों में से भूपेंद्र उर्फ फोटो और आकाश को हथछौया की पुलिया से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।