फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गांव लतीफगढ़ निवासी राजकुमार की कस्बे के शामली बस स्टैंड स्थित मियां मार्केट में कन्फैक्शनरी की दुकान है। शनिवार की दोपहर राजकुमार बाइक को बाहर खड़ी कर दुकान पर बैठा था। इसी समय चोर उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गए थे। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से जांच के बाद चोरों की तलाश में तीन टीमें लगा दी थी। रविवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि हसनपुर गांव की ओर से एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक कस्बे की ओर आ रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस राजकुमार की चोरी की गई बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नीटू, सोनू व अर्जुन बताया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि इन युवकों ने शामली सहित कई स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें