फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज
विज्ञापन

कैराना। ममेरे भाई के घर रह रही किशोरी को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हरियाणा के रोहतक निवासी ने कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कैराना निवासी उसकी बहन का निधन होने के बाद उसने दिसंबर 2018 में अपने भानजे की शादी की थी। इसी बीच उसकी पत्नी का भी निधन हो गया। उसने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को अपने भांजे के घर रहने के लिए छोड़ दिया और वापस चला गया। तीन मई को वह यहां पहुंचा तो बेटी लापता थी। भांजे से जानकारी की गई तो पता लगा कि मोहल्ले का ही युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी को लापता करने में उसके भांजे और उसकी पत्नी का भी हाथ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण और साजिश रचने के आरोप में पीड़ित के भांजे नीरज और भानजे की पत्नी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें