फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। पांच दिन पूर्व घर में घुसकर आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर हमला करने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर धावा बोलकर फायरिंग करते हुए धमकी दी। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बनी है।
शुक्रवार शाम सात बजे ग्राम भूरा निवासी रमेश ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली का घेराव कर दिया। रमेश ने बताया कि उसका बेटा आकाश दो जून की रात करीब आठ बजे अपने घर पर था। उसी समय दूसरे समुदाय के दो युवकों ने घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उसे गांव से पलायन करने के कहा था, लेकिन वह नहीं माना। यह कहकर उस पर लाठी डंडों और तमंचे के बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में आकाश ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पर नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने शुक्रवार की शाम उनके घर पर फिर से हमला बोल दिया और फायरिंग की, जिसमें उनका परिवार बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने कार्रवाई कराने पर जान से मारने की धमकी दी है। परिजनों का कहना है कि वे आरोपियों से बेहद डरे सहमे हुए हैं। कोतवाली में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया। इस दौरान ललित, नीटा, सतीश, राजेंद्र, बाबूराम, नंदू, ऋषि, श्रवण, रोहताश, जसबीर, अंकित, जयपाल, साधुराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी का फिजिकल टेस्ट होना था
कोतवाली पहुंचे आकाश के चाचा बबलू ने बताया कि आर्मी भर्ती के लिए चार जून को आकाश का बड़ौत में फिजिकल टेस्ट होना था, लेकिन दो दिन पहले आकाश मारपीट में घायल हो गया था, जिस कारण उसका टेस्ट भी नहीं हो सका है। आरोपी अब भी उन्हें धमकी दे रहे हैं।


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में पुलिस भेजी गई है। जांच चल रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - यशपाल धामा, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें