शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार की सुबह करीब दस बजे निकट के ईंट भट्ठे से काम कर लौट रही थी। रास्ते में रजबहे के निकट गांव के व्यक्ति ने उसे ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की थी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोतवाली में दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, जान लेने की कोशिश करने, एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी भालू को बुढ़ाना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।