फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न मिलने पर रिश्ता तोड़ने, मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रविवार शाम को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता शामली निवासी युवक के साथ तय किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे। उन्होंने कार देने में असमर्थता जताई तो युवक पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस संबंध में वह अपने सगे संबंधियों के साथ शामली में युवक पक्ष के घर बातचीत करने आए थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक पक्ष के लोगों ने बिना कार के शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने युवक पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है इस संबंध में शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें