अपमिश्रित शराब बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बाबरी। पुलिस ने गांव बंती खेड़ा में अपमिश्रित शराब बनाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद ने शनिवार को ग्राम बंती खेड़ा निवासी बिट्टू को अपमिश्रित शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिट्टू के कब्जे से 120 लीटर अपमिश्रित शराब, 6 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट और 800 ग्राम यूरिया बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बाबरी में लगभग 18 मुकदमे दर्ज है और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जहरीली शराब बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।