कैराना। एक माह पूर्व दो छात्रों को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है, जबकि चालक अभी फरार है। दो मई को गांव मन्नामाजरा रोड पर बाइक सवार छात्र प्रशांत व सागर निवासीगण ग्राम घिस्सूगढ़ को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वे दोनों घायल हो गए थे। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। मामले में कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।