झिंझाना। एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने टीम के साथ गढ़ी अब्दुल्ला खां में करीब एक दर्जन अवैध आरा मशीनों पर छापा मारा। इनमें से चार मशीनों को जब्त कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। जब्त की गई मशीनों के मालिकों के खिलाफ एसडीएम ने वन रेंजर योगेश शर्मा को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। वन रेंजर योगेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छापामारी की गई है। बगैर लाइसेंस आरा मशीनें चलाने वाले चार व्यक्तियों की मशीनें जब्त कर मुकदमा कायम कराया जा रहा है। टीम में नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार और पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम की कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।