होमगार्ड ने किया हंगामा
शामली। जिले में एक पीआरवी पर तैनात होमगार्ड शनिवार रात बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। शामली क्षेत्र में बाइक फिसलकर गिरने से होमगार्ड घायल हो गया। सूचना पर पुलिस होमगार्ड को लेकर अस्पताल पहुंची। आरोप है कि होमगार्ड शराब के नशे में था और उसने वहां हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद होमगार्ड को पुलिस अपने साथ ले गई और निजी अस्पताल में उपचार कराया।