फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर हजारों की नगदी, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐरटी निवासी इकबाल औद्योगिक क्षेत्र में रजबहे के निकट चाय की दुकान करता है। रविवार शाम को वह दुकान बंद कर घर गया था। सोमवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो पीछे से दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने दुकान में रखे करीब 25 हजार नगद और 30 हजार का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने कंट्रोल रूप पर घटना की सूचना दी। इसके बाद औद्योगिक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। चौकी पुलिस ने कैराना कोतवाली का क्षेत्र बताते हुए वहीं पर तहरीर देने की बात कही। उधर, कैराना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र को शामली में होना बताया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जानकारी में नहीं है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें