थानाभवन। क्षेत्र के गांव मंडी हसनपुर में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी ने जेसीबी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजे जा रही है।
क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी वीरसेन ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि उनके ही गांव के एक व्यक्ति का खेत मंटी हसनपुर गांव की जंगल में है बुधवार को गांव के ही कुछ लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के खेत में अवैध रूप से खनन चल रहा है। शिकायत के बाद खनन अधिकारी बृजेश गौतम लेखपाल जगपाल सिंह राजस्व टीम को लेकर मौके पर पहुंचे इस दौरान खनन अधिकारी ने मौके पर चल रहे अवैध खनन को रोक दिया। साथ ही खनन कर रही जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। खनन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर खनन कर रहे हैं लोगों से खनन की अनुमति के दस्तावेज मांगे गए। लेकिन उनके पास कोई कागज उपलब्ध नहीं थे। जिसके बाद कार्यवाही की गई है। वह अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।