फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में चाचा-भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। होमगार्ड को मारपीट कर घायल करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। गांव सिलावर निवासी विनोद कुमार ने थाना आदर्श मंडी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह होमगार्ड है और ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। बुुधवार को उसकी ड्यूटी गुरुद्वारा तिराहे पर थी। शाम को पौने चार बजे ट्रेन आने के कारण धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद हो गया था। इस वजह से जाम लगा हुआ था। वह जाम को खुलवाने की कोशिश कर रहा था। इसी समय गांव कुड़ाना निवासी रविंद्र बाइक पर आया और गलत साइड से चलते हुए पैर पर बाइक का पहिया चढ़ा दिया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। यहीं नहीं भतीजे अनुज और अन्य साथियों के साथ उससे मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर रविंद्र, अनुज और चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट कर घायल करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविंद्र और अनुज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें