फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और लड़की को बरामद परिजनों के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। एक गांव निवासी युवक ने गत सप्ताह थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी थानाभवन में अपनी सास के साथ दवा लेने गई थी। इस दौरान पैसे खुलवाने के लिए बाहर गई तो संदिग्ध परिस्थिति में वह लापता हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को महिला को बरामद कर लिया। इस दौरान महिला के पास एक लड़की भी मिली। लड़की ने पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के एक गांव की रहने वाली है और वह 10 दिन पूर्व अकेले अपने घर से चली आई थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाकर महिला और लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें