फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम की मांग
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला आजाद चौक निवासी छात्र की गत जून माह में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। छात्र के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ले आजाद चौक निवासी इमरान ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका पुत्र आशू कक्षा नौ का छात्र था। गत 17 जून मोहल्ले के कुछ युवक उसे बुलाकर ले गए थे। सूचना मिली कि आशु घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसका बेटा मृत मिला। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। तब उसने बगैर पोस्टमार्टम के शव सुपुर्द ए खाक करा दिया था। अब उसे पता चला कि उसके बेटे की हत्या की गई थी। इमरान ने मांग की है कि उसके बेटे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाए। ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अफसर बता खाते से निकाली रकम
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के ग्राम टिटौली निवासी महिला के खाते से धोखाधड़ी कर 38 हजार रुपये निकाल लिए गये। पीड़ित महिला ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उससे एटीएम कार्ड का गोपनीय कोड पूछ लिया। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से 38 हजार रुपये निकले जाने का मैसेज आया। पीड़ित ने कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें