फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला स्टेशन से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दयानंदनगर से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई महिला को शामली कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। एक सप्ताह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांगी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। इसके बाद महिला को पुलिस कोतवाली में ले आई। महिला ने पुलिस से कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद परिजन भी उसको समझाने में लगे रहे, लेकिन वह नहीं मानी।
हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ निवासी सहेंद्र और उसकी पत्नी ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। सहेंद्र ने बताया कि उसके बेटे पंकज की गत 4 मार्च को हत्या करके शव आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था। इस संबंध में आदर्श मंडी थाने पर थानाभवन निवासी महफूज और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्याकांड में एससी एसटी एक्ट लगने के कारण इसकी विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं। अब तक पुलिस ने न तो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया और न खुलासा किया है। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक फिसलने पर दो युवक घायल
शामली। मेरठ रोड पर काबड़ौत कृष्णा नदी के पास बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बाइक फिसलकर गिरने के कारण गांव गढ़ी सखावतपुर निवासी सोनू और राकेश घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को शामली सीएचसी लाकर उपचार कराया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई। दोनों युवक बाइक से किसी कार्य के लिए शामली आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें