दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
कांधला।
दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग घायल हो गए। मामले में तहरीर दी गई है।
गांव गंगेरू निवासी अब्बास व भूरा दोनों पड़ोसियों के बीच एक दीवार को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। कई बार समाज के लोगों के द्वारा दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता कराया जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच में आए दिन विवाद होने के कारण रंजिश चली आ रही है। सोमवार सुबह के समय इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हो गया। उस समय मोहल्ले के लोगों ने दोनों का बीचबचाव करा दिया, लेकिन कुछ के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस बीच हुए संघर्ष में एक ओर से अब्बास व दूसरी ओर से भूरा व उमेद घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।