फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बहाने घर बुलाकर युवती से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र निवासी युवती ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर दो सालों तक यौन शोषण करता रहा। बाद में शादी की बात परिजनों तक पहुंच गई। दो जुलाई को उसकी मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। वह घर पर अकेली थी। शाम को प्रेमी युवक की मां शादी की बात करने के बहाने से उसे अपने घर पर ले गई। आरोप है कि वहां महिला के तीन पुत्रों ने उसे नशे की गोली खिलाकर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे नशे की हालत में घर छोड़ गए और जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में पीड़िता की मां रिश्तेदारी से घर लौटी, तो उसने उसे पूरी घटना से अवगत कराया। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पर एसपी ने एसओ कैराना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें