फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के खाते की जानकारी नहीं दी तो बैंककर्मी को जड़ दिया थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मंडी मार्श गंज में स्थित पीएनबी की शाखा में एक व्यक्ति ने बैंककर्मी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नगर की मंडी मार्शगंज में स्थित पीएनबी की शाखा पर तैनात बैंककर्मी प्रशांत कुमार अपना काम कर रहे थे। बुधवार दोपहर एक व्यक्ति बैंक में आया और प्रशांत से एक एटीएम के बारे में जानकारी मांगी। एटीएम किसी दूसरे व्यक्ति का था। जिस पर उसने खाताधारक की प्राइवेसी का हवाला देकर जानकारी देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद उक्त युवक ने प्रशांत को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद बैंक में हंगामा हो गया। पीड़ित ने डायल-100 पुलिस को कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। जिसकेे बाद बैंककर्मी प्रशांत अन्य बैंककर्मियों के साथ कोतवाली में पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग मामले में फैसला कराने के लिए कोतवाली में जमा हो गए और माफी मांगने लगे। शाम तक मामले में फैसला नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें