फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति सहित चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

मोहल्ला गंगेरू रोड निवासी रिहाना पुत्री शमशाद की शादी चार वर्ष पूर्व चिलकाना निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मायके पक्ष के लोगों को मामले की सूचना दिए जाने के बाद समाज व परिवार के लोगों की पंचायत हुई। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने ऐसा नहीं किए जानेे का वादा करते हुए महिला को घर बुला लिया। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व पति, सास, देवर, ननद ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला ने अपने पिता के घर पहुंचकर पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित महिला के द्वारा पति सहित चार लोगों को नामजद करके पुलिस व महिला आयोग को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें