महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी डोली पत्नी बिल्लू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने उसे मोबाइल फोन पर कॉल करके गाली गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि धमकी देने वाली महिला का एक प रिचित व्यक्ति मोहल्ला दयानंदनगर में रहता है, वह भी आरोपी महिला का साथ देते हुए उसे धमका रहा है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
घर बुलाकर मारपीट करने का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला रामसागर निवासी अनुज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मोहल्ला रेलपार निवासी ठेकेदार के साथ मजदूरी करता है। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर ठेकेदार उसके साथ अभद्रता करता है। रविवार को ठेकेदार ने उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि ठेकेदार और उसके बेटों ने उसको बंधक बनाकर बुरी तरह पिटाई की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस जांच कर रही है।