विवाद पर लगा विराम
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी कि बालक के साथ कुकर्म की कोशिश की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक को हिरासत में ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सोमवार रात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि घर के बाहर खेल रहे बालक को गांव का एक युवक मोबाइल फोन पर फिल्म दिखाने के बहाने जंगल में ले गया और उसके साथ कुकर्म की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली ले आई। बाद में कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि मामला आपसी मारपीट का था।