न्याय की गुहार लगाई
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी कई लोग एसपी देवरंजन वर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने एसपी को बताया कि झिंझाना थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें से पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि दूसरा पक्ष फैसले के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मुकदमे में घटना का जो समय लिखवाया है, उस समय आरोपी घटनास्थल स्थल पर नहीं थे। क्योंकि तीनों की बीएससी की परीक्षा थी। परिजनों ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का पीड़ितों को आश्वासन दिया है।