फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहालगढ़ से बरामद हुआ लापता किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए किशोर को परिजनों ने हरियाणा के बहालगढ़ कस्बे से बरामद कर पुलिस के सामने पेश किया।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व ग्राम बुच्चाखेड़ी निवासी नाथीराम का पुत्र अजय संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने कैराना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को परिजनों ने किशोर को हरियाणा के बहालगढ़ से बरामद कर लिया और उसे कोतवाली पुलिस के समक्ष पेश किया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें