कैराना। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके बेटे को घायल करने के मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहपुर (मुजफ्फरनगर) थाना क्षेत्र के गांव कुटबा-कुटबी निवासी प्रदीप कुमार शनिवार की शाम को बाइक से पत्नी विनीता और आठ वर्षीय पुत्र शांतनु के साथ पानीपत से लौट रहा था। कैराना तहसील गेट के सामने विपरीत दिशा से आए कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में दंपति और उनका बेटा घायल हो गया था। प्रदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।