किशोरी की बरामदगी की मांग
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार के लोग रविवार को खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गए थे। घर पर उसकी बेटी अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर गांव का एक युवक घर में घुस गया ओर उसकी बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने सोमवार शाम परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।