फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ भैंस चोरों का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (ब्यूरो)। मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी पप्पू पुत्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पशु पालन करता है। बुधवार की रात्रि में उसने अपने घेर में भैंस और कटिया बांध रखी थी। रात में चोरों ने दोनों को चोरी कर लिया। इसी बीच आहट सुनकर मोहल्ले में जाग हो गई। पीछा करने पर चोर कटिया को छोड़कर फरार हो गए, जबकि भैंस अपने साथ ले गए। मोहल्लेवासियों ने आसपास चोरों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में पीड़ित ने मोहल्ले में गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई, इसमें चोर भैंस ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी
कैराना। ग्राम रामडा निवासी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह बागपत में अपने भाई के यहां एक शादी समारोह में परिवार के साथ गया था। उनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर तीस हजार रुपये, आभूषण एवं खाद्य सामग्री आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें