शामली।
बनत निवासी रोहित हत्याकांड को अंजाम देने वाली आरोपी प्रेमिका तथा उसके दो साथियों जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
बनत निवासी रोहित की हत्या कर दी गयी थी। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा हुआ मिला था। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए बनत निवासी किशोरी तथा उसके दो साथी नौबहार व मुस्तकीम को गिरफ्तार किया था। तीनों ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।