नलकूप से कीमती सामान चोरी
चौसाना(शामली)। गंगारामपुर के जंगल में बदमाशों ने एक किसान की नलकूप से कीमती सामान चोरी हो गया। पीड़ित किसान मोहम्मद इस्लाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गंगारामपुर में कृषि भूमि को खरीद रखा है, जहां नलकूप भी है। बदमाशों ने तांबे का तार व स्टार्टर को चोरी कर लिया।