शामली। नगर की शिवमूर्ति के पास तरुण रेडीमेंट गारमेंट की दुकान है। शुक्रवार देर शाम वह दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए तथा उन्होंने व्यापारी तरुण को पत्थर मारना चाहा, जिसमें तरुण बाल-बाल बच गया, लेकिन पत्थर वहां लगे शीशे में जाकर लगा। जिसमें शीशा चकनाचूर हो गया। पत्थर मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गये। इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के व्यापारी एकत्र हो गये ओर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को की।