फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

ऊंचा गांव से किशोरपुर जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक युवक की की पहचान ऊंचागांव निवासी रोहताश (48) के रूप में हुई। शव के पास एक सल्फास की खाली शीशी पड़ी हुई थी। जिससे अंदाजा लगाया गया कि शायद युवक ने किन्हीं कारणों के चलते जहर खाया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पूजा पाठ का काम करता था। शनिवार देर शाम एक घर पर पूजा पाठ करने की बात कह कर गया था। जिसके बाद वापस नहीं आया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें