शामली।
लांक से किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के गांव लांक से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों की ओर से गांव निवासी आरोपी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दो दिन पूर्व किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया था और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सचिन निवासी लांक को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस अब किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।