राजस्थान पुलिस ने दबिश दी
झिंझाना। राजस्थान पुलिस ने पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए झिंझाना में दबिश दी। आरोपी हाथ नहीं लगा, जिसके चलते पुलिस टीम लौट गई। बुधवार को थाना झिंझाना पहुंचे राजस्थान के थाना भीरानी जिला हनुमान गढ़ से दीवान संजय सिंह ने थाना झिंझाना में आमद कराने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से कस्बे के मोहल्ला शाहमुबारिक में पशु चोरी में वांछित चल रहे आरोपी उस्मान पुत्र दिलशाद के घर पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका।