शामली। शामली कोतवाली में करनाल की सिविल लाइन पुलिस ने आमद दर्ज कराई। कोतवाली में आकर एएसआई सुलतान सिंह मय टीम के पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व उनके थानाक्षेत्र से राहुल की बाइक चोरी हुई थी, जिसके बाद से आज तक उसका कोई पता नहीं था। उनको पता चला कि शामली में चोरों का गैंग पकड़ गया है। चोरी की 32 बाइकें बरामद की गई है। उन्होंने कोतवाली में पकड़ी गई चोरी की बाइकों की जांच की। इस दौरान पुलिस को राहुल की बाइक मिल गई। पुलिस ने बाइक को बरामद किया तथा अपने साथ ले गई। एएसआई सुलतान सिंह का कहना है कि उनके यहां से बाइकें चोरी होती रहती है। एक बाइक मिल भी गई है, जिसके चलते बाइक चोर गिरोह का नाता उनके यहां दर्ज केस से जुड़ गया है। पुलिस अब बाइक चोरों को बरामद की जाएगी।