शामली।
शराब पीने का विरोध करने और घर खर्च की मांग करने पर पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव खेड़ीकरमू निवासी कविता ने 2009 में प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से दंपति माजरा रोड पर किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति किसी दूसरी औरत के चक्कर में फंस कर उसको परेशान करने लगा। आरोप है कि वह रोजाना शाम को शराब पीकर आता और मारपीट करता है। रविवार सुबह कविता की उसके पति से शराब पीने के विरोध पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। जिसके बाद पीड़िता ने शामली कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस महिला के साथ घटनास्थल का मुआयना करने गई। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।