शामली। लांक से चोरी हुई बाइक बरामद करने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की तथा उसके बाद उसको जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाली के गांव लांक में भट्ठे पर फिरोज पुत्र इस्लाम किसी काम से आया हुआ था। चोर ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया था। सोमवार को कोतवाली में तैनात एसआई विनीत मलिक को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक पर शामली की ओर आ रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दयानंदनगर पटरी से चोरी की बाइक के साथ युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम विकास उर्फ विक्की निवासी गांव लूम बागपत बताया। युवक के पास से फिरोज की चोरी हुई बाइक मिली है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया। उधर, नगर की मंडी गांधी गंज निवासी रोहित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बाइक मंडी में घर के सामने खड़ी हुई थी। इसी दौरान चोर ने बाइक को चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।