फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से लापता युवक की तलाश की पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने से लापता युवक की तलाश
विज्ञापन

थानाभवन। हरड़ फतेहपुर निवासी ग्रामीणों ने दो महीने से लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
थानाभवन के गांव हरड़-फतेहपुर निवासी मेहरपाल ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच दो माह पूर्व गायब हुए भाई की बरामदगी की मांग की। मेहरपाल ने बताया कि उसके भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं है। 25 मई को उसका भाई 22 वर्षीय कंवरपाल पुत्र श्रीपाल घर से अचानक कहीं चला गया था। बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मेहरपाल ने बताया कि कंवरपाल के हाथ पर करण लिखा है। परिजनों ने पुलिस से थाने पहुंच एक बार फिर से युवक की तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें