फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु निशानेबाज पर हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव टोड़ा निवासी प्रशिक्षु निशानेबाजी को गांव के दो युवकों ने मारपीट कर अधमरा किया। परिजनों ने घायल को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाने के बाद चौसाना पुलिस चौकी पर नामजद तहरीर दी है। बताया कि गांव टोड़ा निवासी अनमोल निशानेबाजी की ट्रेनिंग गांव बिटावड़ा स्थित एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहा है। शनिवार को वह अपने गांव आया था। आरोप है कि इसी दौरान दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चौसाना पुलिस को सूचना देकर घायल का झिंझाना सीएचसी में उपचार कराया। चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया की घायल खिलाड़ी के पिता रविंद्र सिंह ने गांव के दो युवकों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें