वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप
कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व महिला के पति ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। महिला के विरोध करने पर महिला को पति ने मारपीट कर महिला को उसके मायके भेज दिया था। रविवार को महिला का पति अपनी ससुराल पहुंचा। आरोप है कि महिला के पति ने फिर से महिला के साथ मारपीट करते हुए अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि इस मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।