शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी 15 मार्च को होनी है। आरोप है कि शनिवार को परिजन शादी समारोह के लिए सामान खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे। जब वे घर पहुंचे तो युवती घर से लापता थी। परिजनों ने घर में जांच की तो दो लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात गायब मिले। परिजनों ने पुलिस से मामले में जांच कराकर युवती को बरामद कराए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।