भड़काऊ पोस्टर बने चर्चा का विषय
थानाभवन। कस्बे में दो दिन पहले चिपकाए गए भड़काऊ पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला प्रकाश में आने के बाद बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस के साथ मिलकर पोस्टरों को बाजार से उतरवाया। दरअसल, दो दिन पूर्व रात के समय कस्बे के मेन बाजार सहित कई गलियों में कुछ लोगों ने पोस्टर चस्पा कर दिए। इन पोस्टरों पर विवादित बोल लिखा हुआ था। साथ ही पोस्टरों पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। सुबह पोस्टर के समीप लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। थोड़ी देर में ही पूरे कस्बे में यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि मामला सामने आने के बाद सभी पोस्टरों को उतरवा दिया गया है।