कैराना। देवी मंदिर विद्युत उपकेंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि विद्युत बकाएदारों के लिए ऑपरेशन क्लीनिंग अप चलाया जा रहा है। इसके तहत बकायेदारों का संयोजन स्थायी रूप से विच्छेदित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के तहत मोहल्ला खैलकलां में बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। आरोप लगाया मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनके और टीम के अन्य लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।