ट्रक में लाई जा रही शराब बरामद, दो हिरासत में
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने ट्रक में छिपाकर लाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के इस धंधे में कई लोगों के नाम सामने आए है, जिनकी तलाश की जा रही है।