बुलंदशहर मामले के बाद पुलिस अलर्ट
कैराना। बुलंदशहर में गोकशी के शक में हुए बवाल को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी मामल में ढ़िलाई ने बरते। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि यदि किसी गांव या कस्बे में मामूली घटना होती है तो उसे संजीदगी से लें। और दोनों पक्षों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करें। इस दौरान कोतवाल कैराना भगवत सिंह, कोतवाल कांधला सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।