फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के लिए थाने पहुंचा छतीसगढ का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। बेटी की तलाश में छत्तीसगढ़ का एक परिवार मंगलवार को थानाभवन पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने तहरीर देकर बताया कि थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सीआईएसएफ में है। कुछ दिन पूर्व उसकी ड्यूटी छत्तीसगढ़ में थी। आरोप है कि वह उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर यहां आ गया। अब वह लद्दाख में तैनात है। बताया कि वे लोग बेटी से मिलने युवक के घर पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें मिलने नहीं दिया, जबकि उनकी लड़की वापस अपने घर जाना चाहती है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें