फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत की तलाश में हरियाणा जीआरपी की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा की जीआरपी पुलिस ने डकैत की तलाश में क्षेत्र के ग्राम पावटीकलां में दबिश दी। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। बृहस्पतिवार को पानीपत के जीआरपी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ कोतवाली कैराना पहुंचे। वह अपने साथ में क्षेत्र के ग्राम पावटीकलां निवासी तौसीफ को साथ लिये हुए थे। यहां पर आमद दर्ज कराने के बाद जीआरपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पावटीकलां में दबिश दी। जीआरपी के एसआई ने बताया कि उक्त आरोपी को डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में अपने गांव निवासी साथी के नाम भी उजागर किए थे। आरोपी की निशानदेही पर दी गई दबिश के दौरान जीआरपी के हाथ सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें