फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को रंजिशन आग लगाने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के ऊन मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रंजिश के चलते उन्हें पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। तहरीर में एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा ऊन मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उर्फ छोटू निवासी गांव भैरगढ बिड़ौली ने थाना झिंझाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह बिड़ौली में अपने धर्मकांटे पर बैठा था। इसी दौरान रवि पुत्र सोमपाल निवासी म्यान कस्बा और उसके दो अज्ञात साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि रवि ने पीछे से आकर उस पर बोतल से पेट्रोल डाल दिया और लाइटर से आग लगाने की कोशिश की। सुरेंद्र ने बताया कि मौके से भागकर उसने अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि मामूली मारपीट का मामला है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें