शामली।
लिसाढ़-किवाना मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
सोमवार शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लिसाढ़-किवाना मार्ग पर एक खेत में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाल जेएस कालरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त ऋषिपाल निवासी गांव लिसाढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को ऋषिपाल को मतनावली निवासी एक युवक खेत में मजदूरी कराने के लिए ले गया था। उसके बाद से ऋषिपाल का कही कुछ नहीं पता चला। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।